सूचना मिलने पर दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। आग के आसपास फर्नीचर की दुकानें होने के कारण इसके तेजी से फैलने की आशंका बनी रही। एहतियात के तौर पर आसपास की दुकानों को खाली कराया गया और लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेजा गया। फिलहाल दमकल की टीमें आग बुझाने में जुटी हैं। आग लगने के कारणों और इससे हुए नुकसान का आकलन आग पूरी तरह बुझने के बाद किया जाएगा।