साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र साइट 4 स्थित धागा बनाने की फैक्टरी जैन जरी में रविवार सुबह अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग भीषण हो गई। आग की लपटें और धुआं देखने पर स्थानीय लोगों को आग का पता चला। इसके बाद पुलिस और दमकल को सूचना दी गई।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि फैक्टरी में धागा बनाने का काम होता है। इस प्रक्रिया में इस्तेमाल होने वाला केमिकल भी भारी मात्रा में फैक्टरी के अंदर रखा हुआ था। वैशाली, साहिबाबाद और नोएडा से वाटर टेंडर मौके पर भेजे गए।
फैक्टरी के अंदर जिस जगह आग लगी थी वहां दीवार तोड़कर आग को बुझाया गया। सीएफओ ने बताया कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। आग को अन्य फैक्ट्रियो तक पहुंचने से पहले ही बुझा दिया गया था। कूलिंग का काम टीमें कर रही हैं।