फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: रेस्टोरेंट और कन्फेक्शनरी की दुकान में लगी आग, सात लाख का सामान जला

विज्ञापन
मुरादनगर। दिल्ली मेरठ मार्ग स्थित असालतनगर मार्केट में रेस्टोरेंट व कन्फैक्शनरी की दुकान में लग
विज्ञापन
मुरादनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर असालतनगर मार्केट में शनिवार रात एक रेस्टोरेंट और कन्फेक्शनरी की दुकान में आग लग गई। आग से दोनों प्रतिष्ठानों में रखा करीब सात लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। दमकल के चार वाहनों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। गनीमत रही कि आग से आसपास के घरों को बचा लिया गया। रेस्टोरेंट संचालक ने किसी पर जानबूझकर आग लगाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

शिवम विहार कॉलोनी निवासी लोमेश ने बताया कि असालतनगर मार्केट में उनके छोटे भाई चैतन्य बालियान का खोखा रेस्टोरेंट है। इसके पास ही राधेश्याम विहार फेस-4 निवासी सौरभ शर्मा की कन्फेक्शनरी की दुकान है। सौरभ पहले यहां फूड हब के नाम से रेस्टोरेंट चलाते थे।
बताया गया कि शनिवार रात करीब 12 बजे खोखा रेस्टोरेंट में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया और पास की कन्फेक्शनरी की दुकान को भी चपेट में ले लिया। आग की ऊंची लपटें देखकर आसपास के लोग घरों और दुकानों से बाहर निकल आए। सूचना पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

मोदीनगर से पहुंची दमकल की गाड़ी ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन तीव्रता बढ़ने पर आयुध निर्माणी फैक्टरी व मोदीनगर से तीन और गाड़ियां बुलाई गईं। दमकल की चार गाड़ियों ने करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया।
लोमेश के अनुसार, आग से रेस्टोरेंट में रखा करीब छह लाख और कन्फेक्शनरी की दुकान में रखा एक लाख रुपये का सामान जल गया। उनका आरोप है कि किसी ने जानबूझकर उनके रेस्टोरेंट में आग लगाई है। उन्होंने बताया कि रात करीब 10 बजे एमसीबी बंद कर रेस्टोरेंट बंद कर दिया गया था। आग लगने के समय वहां कोई मौजूद नहीं था। इस संबंध में तहरीर दी जाएगी।
मोदीनगर के दमकल निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। रेस्टोरेंट में आग बुझाने के उपकरण उपलब्ध थे या नहीं, इसकी भी पड़ताल की जाएगी। एसीपी सुनील कुमार भारद्वाज ने बताया कि रेस्टोरेंट में आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें