फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: किशोरी से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, मौसा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। नगर कोतवाली थाना क्षेत्र में एक किशोरी ने मौसा पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एसीपी नगर कोतवाली उपासना पांडेय ने बताया कि 16 वर्षीय किशोरी पिछले छह माह से न्यूकोट स्थित अपनी मौसी के घर रह रही थी। किशोरी का आरोप है कि 47 वर्षीय मौसा उस पर गलत नजर रखता था।
पीड़िता के अनुसार, शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे वह घर में अकेली थी। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने घर का दरवाजा बंद कर उसे कमरे में खींच लिया और दुष्कर्म का प्रयास किया।
विज्ञापन

किशोरी ने साहस दिखाया और किसी तरह वहां से निकलकर अपनी दूसरी मौसी के घर पहुंची, जहां उसने पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद पीड़िता के साथ पहुंची उसकी दूसरी मौसी ने आरोपी के खिलाफ नगर कोतवाली में मामला दर्ज कराया। एसीपी ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें