फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: किशोरी से दुष्कर्म का आरोप, युवक पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। थाना क्षेत्र में एक युवक पर एक 15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोप है। आरोप है कि कॉलोनी का ही रहने वाला युवक ने देर रात किशोरी को बहलाकर प्लॉट में ले गया, जहां उसने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर आरोपी युवक मो खान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

किशोरी की मां ने बताया कि 26 अक्तूबर को देर रात करीब ढाई बजे उनकी आंख खुली तो बेटी घर पर नहीं थी। उसकी काफी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिली। अगले दिन किशोरी की बुआ ने परिजनों को फोन कर बताया कि नाबालिग उनके घर पर है। घर लौटने पर किशोरी ने मां को बताया कि कॉलोनी का युवक उसे बहलाकर एक प्लॉट में ले गया था। आरोप है कि वहां युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया और विरोध करने पर परिजनों को जान से मारने की धमकी दी। दुष्कर्म के बाद आरोपी किशोरी को लोनी गाजियाबाद रोड पर छोड़कर चला गया। इसके बाद किशोरी किसी तरह अपनी बुआ के घर पहुंची और परिजनों को मामले की जानकारी दी। एसीपी रामकिशन ने बताया कि किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर आरोपी मो खान के खिलाफ बुधवार को प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें