फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पीवीसी पाइप के दो ट्रक लेकर फरार, 4.5 लाख की धोखाधड़ी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। लिंक रोड थाना क्षेत्र में पीवीसी पाइप के कारोबार में 4.5 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है। एक फैक्टरी मालिक ने दो व्यक्तियों पर जालसाजी और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। साथ ही बताया कि वह पाइप से भरे दो ट्रक लेकर फरार हो गए हैं। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता सूर्यकांत गुप्ता ने पुलिस को बताया कि उनकी साहिबाबाद स्थित सुरिधि इंडस प्राइवेट लिमिटेड फैक्टरी पीवीसी पाइप का उत्पादन करती है।
जनवरी 2026 के पहले हफ्ते में संजय शर्मा और शहनवाज उनकी फैक्टरी में आए थे। पूर्व जानकार संजय शर्मा ने शहनवाज को एक दुकानदार बताते हुए उसकी गारंटी ली।
उसने कहा कि शहनवाज को एसके ट्रेडर्स के लिए दो ट्रक पीवीसी पाइप चाहिए। संजय शर्मा की व्यक्तिगत गारंटी पर सुरिधि इंडस ने इसी साल 24 जनवरी और नौ फरवरी को दो ट्रक पीवीसी पाइप भेजे।
विज्ञापन

इन पाइपों की कुल कीमत छह लाख रुपये थी। शहनवाज ने कंपनी को केवल 1 लाख 50 हजार रुपये का भुगतान किया। बकाया भुगतान मांगने पर पता चला कि जीएसटी नंबर वाले पते पर कोई दुकान मौजूद नहीं है।
उन्होंने बताया कि जब उन्होंने बकाया भुगतान के लिए संपर्क किया तो संजय शर्मा और शहनवाज ने फोन पर गालियां दीं। दोनों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद उन्हें विश्वास हो गया कि दोनों ने मिलकर उनके साथ धोखाधड़ी और जालसाजी की है। उन्होंने पुलिस से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और बकाया भुगतान दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें