गाजियाबाद। जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने वाले 25 बीएलओ को खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए हैं। एसडीएम सदर ने सिहानी गेट थाना प्रभारी को 25 बीएलओ के खिलाफ एफआईआर करने के लिए तहरीर दे दी है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान चार नवंबर से शुरू कर दिया गया है जिसके तहत घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना प्रपत्र बांटने का कार्य किया जा रहा है लेकिन इन बीएलओ ने अभी तक तहसील से गणना प्रपत्र भी नहीं उठाए हैं जो इनकी लापरवाही को दर्शाता है। इस संबंध में लगातार फोन और पत्र के जरिए निर्वाचन कार्य करने के लिए बुलाया जा रहा है लेकिन उनकी तरफ से सहयोग नहीं प्रदान किया जा रहा है। इसलिए इनके खिलाफ एफआईआर कराने के निर्देश दिए गए हैं। ब्यूरो