फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बिना एचएसआरपी के घूम रहे पौने दो लाख वाहन, महज 200 के खिलाफ कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। नौ नवंबर से बिना हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) वाले वाहनों के खिलाफ आरटीओ प्रवर्तन अभियान चला रहा है। चार दिन के अभियान में महज 200 वाहन पकड़े गए हैं। जबकि, जिले में बिना एचएसआरपी वाले पौने दो लाख वाहन हैं। ऐसे में सभी वाहनों को एचएसआरपी से लैस करने की मंशा कैसे परवान चढेगी, इसका अंदाजा सहज लगाया जा सकता है।
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा के अंतर्गत शासन ने बिना एचएसआरपी वाले वाहनों पर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। इसी के अंतर्गत आरटीओ प्रवर्तन ने दावा किया कि उन्होंने 200 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। अब शेष बचे वाहनों पर शिकंजा कैसे कसा जाएगा। इस पर विभागीय अफसर चुप्पी साध रहे हैं। यह स्थिति तब है जब जिले में कहीं पर भी बिना एचएसआरपी लगा वाहन घूमता आसानी से मिल जाएगा। बिना एचएसआरपी वाले पौने दो लाख वाहनों में करीब 70 फीसदी दोपहिया हैं। आरटीओ प्रवर्तन सियाराम वर्मा ने बताया कि अभियान अभी चल रहा है। वाहन स्वामियों को सूचीबद्ध करके मैसेज भेजकर एचएसआरपी लगवाने को कहा जाएगा।
2019 के बाद हुआ अनिवार्य
मार्च 2019 से पहले पंजीकृत हुए वाहनों के लिए एचएसआरपी जरूरी नहीं था। अप्रैल 2019 के बाद एचएसआरपी अनिवार्य कर दिया गया। जिन वाहनों पर एसएसआरपी नहीं लगी थी, उनको कई बार विभाग की ओर से मौका दिया था, लेकिन अब भी स्थिति में बदलाव नहीं दिखा है। जबकि, एचएसआरपी जारी कराने की प्रक्रिया बहुत आसान है। किसी भी वाहन के शोरूम के अलावा जन सेवा केंद्र पर भी निर्धारित शुल्क जमा करने के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस प्लेट के लगने से वाहन स्वामी की आसानी से पहचान हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें