साहिबाबाद। टीलामोड़ थाना क्षेत्र के डिफेंस कॉलोनी के हेड कांस्टेबल ने उधार लिए पांच लाख रुपये नहीं देने पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने पैसे मांगने पर धमकी देने का आरोप लगाया है।
पीड़ित विरेंद्र सिंह ने बताया कि वह दिल के मरीज हैं। वह सोनू उर्फ शाहबाज निवासी ग्राम ताजपुर थाना बेहटा जनपद सहारनपुर से दवाई लेते थे। इसके चलते उससे जान पहचान हो गई थी। सोनू ने पिता की बीमारी का बहाना कर उससे पांच लाख रुपये ले लिए। काफी समय बीतने पर भी उसने रुपये वापस नहीं किए।
इसके बाद वह उसके घर पहुंचे। जहां पर उसके पिता रिजवान और भाई सिराज ने उसके साथ गाली गलौज करते हुए रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस आयुक्त के आदेश पर उक्त लोगों के खिलाफ टीला मोड थाने में केस दर्ज किया गया है।