फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: फाइनेंस कंपनी के साझीदार ने की 17.50 लाख की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। कविनगर क्षेत्र की कृष्णा गार्डन में रहने वाले आनंद कुमार त्यागी ने इंदिरापुरम निवासी हरषु चौधरी के साथ फाइनेंस कंपनी खोली। आनंद त्यागी का आरोप है कि हरषु चौधरी ने फाइनेंस का काम करने के लिए हुई साझेदारी खत्म कर 17.50 लाख हड़प लिए। रकम वापस मांगने पर आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़ित ने कविनगर थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


एसीपी कविनगर स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि गोविंदपुरम स्थित कृष्णा गार्डन में रहने वाले आनंद कुमार त्यागी ने बताया कि इंदिरापुरम निवासी हरषु चौधरी के साथ उनकी फाइनेंस के काम को लेकर साझेदारी हुई थी, जिसमें उन्होंने 25 लाख रुपये दिए थे। साझेदारी के दौरान तय हुआ था कि खर्च निकालकर मुनाफे का आधा-आधा दोनों ले लेंगे। आरोपी ने पीड़ित को मुनाफे की रकम नहीं दी। इससे नाराज होकर ये साझेदारी खत्म हो गई।
दोनों ने हिसाब किया तो पीड़ित ने अपने 25 लाख रुपये मांगे, जिसके बदले आरोपी ने 7.50 लाख रुपये वापस दे दिया। बाकी 17.50 लाख रुपये जल्द देने का वादा किया। ये बात 50 रुपये के स्टांप पेपर पर लिखित में भी दी। 17.50 हजार रुपये का एक ब्लैंक चेक भी दिया, लेकिन रकम नहीं दी। हर बार रकम मांगने पर वह टालता जा रहा है। आरोप है कि अब रकम देने से वह मना करते हुए जान से मारने की धमकी भी दे रहा है। एसीपी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें