फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आकांक्षा समिति ने नंगला फिरोज गांव का किया निरीक्षण

Sun, 27 Mar 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
ग्रामीण
विज्ञापन
आकांक्षा समिति की कोषाध्यक्ष ने अपने गोद लिए गांव नंगला फिरोज मोहनपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद उन्होंने महिलाओं और बच्चों के बीच जरूरी सामान भी वितरित किए।
विज्ञापन



 समिति की कोषाध्यक्ष पिंकी मंगल ने बताया कि अपने गोद लिए गांव को कुपोषण मुक्त और साक्षर बनाने के लिए वे निरंतर मुहिम चलाएंगी। इसके लिए वे आकांक्षा समिति के अलावा विभावरी हाउस वाइफ एसोसिएशन की ओर से भी गांव के विकास के लिए कार्य करेंगी।

इसी श्रृंखला में उन्होंने अपने गोद लिए गांव में शनिवार को विभावरी हाउस वाइफ एसोसिएशन की ओर से वहां की महिलाओं, बच्चों व पुरुषों के बीच कपड़े और अन्य सामान वितरित किया।
विज्ञापन


इसके साथ ही स्कूल जाने वाले बच्चों को खिलौने और स्टेशनरी का सामान और गर्भवती महिलाओं को चीनी, ब्रेड, मिठाई आदि वितरित किए। इस दौरान शिखा गर्ग, चारु जैन, सोनल अरोड़ा, अनीता गुप्ता, रीना लाहोटी, बबीता गुटगुटिया, संगीता गोयल, ज्योति गर्ग आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें