फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: मंडलीय कराटे प्रतियोगिता में छात्राओं ने जीते छह पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। सुशीला गर्ल्स इंटर कॉलेज में आयोजित मंडलीय कराटे प्रतियोगिता-2026 में नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में विभिन्न जनपदों के करीब 125 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। कॉलेज की छह छात्राओं ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और सभी ने पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया। इनमें तीन छात्राओं ने स्वर्ण पदक हासिल कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए स्थान पक्का किया, जबकि तीन खिलाड़ियों ने रजत पदक जीते।
विज्ञापन

अंडर-17 गर्ल्स वर्ग में कक्षा नौ की छात्रा हादिया और कक्षा आठ की मानसी ने अपने-अपने मुकाबलों में प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीते। दोनों खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। वहीं, अंडर-19 गर्ल्स वर्ग में कक्षा 10 की आरुषि ने स्वर्ण पदक जीतकर राज्य प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया।
अंडर-14 गर्ल्स वर्ग में कक्षा नौ की ज्योति जोशी ने रजत पदक हासिल किया। अंडर-17 वर्ग में कक्षा आठ की कंचन ने रजत पदक जीता। वहीं, अंडर-19 वर्ग में कक्षा आठ की संजना ने रजत पदक अपने नाम किया। स्वर्ण पदक जीतने वाली हादिया, मानसी और आरुषि अब लखनऊ में होने वाली राज्य स्तरीय कराते प्रतियोगिता में गाजियाबाद का प्रतिनिधित्व करेंगी। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय के शिक्षकों और अन्य स्टाफ ने उन्हें बधाई दी। प्रतियोगिता में छात्राओं ने कुमारी विजेंदर कौर के निर्देशन में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें