फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मटन खाने के बाद रेबीज का डर: जिस बकरे का मांस खाया उसे तीन दिन पहले कुत्ते ने काटा था, परिवार पहुंचा अस्पताल

Thu, 09 Apr 2026 10:52 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद

सार

डॉग बाइट क्लीनिक के प्रभारी डॉ. नितिन प्रियदर्शी ने काफी देर तक परिवार को समझाया कि इस तरह मटन खाने से रेबीज फैलने की संभावना नहीं होती। डॉक्टर की काउंसलिंग के बावजूद परिवार के सदस्य आशंकित रहे और अंततः उनके अनुरोध पर सात लोगों को एंटी रेबीज वैक्सीन की एक-एक डोज दे दी गई।
विज्ञापन
मटन खाने के बाद रेबीज का डर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के गाजियाबाद स्थित इंदिरापुरम क्षेत्र में मटन खाने के बाद एक परिवार में रेबीज को लेकर डर का माहौल बन गया। परिवार को पता चला था कि जिस बकरे का मटन खाया, उसे तीन दिन पहले एक कुत्ते ने काटा था। बुधवार को कुत्ते की मौत हो गई थी। यह जानकारी मिलते ही परिवार के लोग तनाव में आ गए और रातभर सो नहीं सके।

विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह पूरा परिवार एमएमजी अस्पताल पहुंच गया। एहतियात के तौर पर एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाने की मांग की। डॉग बाइट क्लीनिक के प्रभारी डॉ. नितिन प्रियदर्शी ने काफी देर तक परिवार को समझाया कि इस तरह मटन खाने से रेबीज फैलने की संभावना नहीं होती। डॉक्टर की काउंसलिंग के बावजूद परिवार के सदस्य आशंकित रहे और अंततः उनके अनुरोध पर सात लोगों को एंटी रेबीज वैक्सीन की एक-एक डोज दे दी गई। इनमें तीन बच्चे भी शामिल हैं।
विज्ञापन

परिवार के दो सदस्यों ने पेट दर्द की शिकायत भी की है, जिनकी जांच शुक्रवार को कराई जाएगी। डॉक्टरों ने परिवार को समझाया कि किसी भी तरह घबराने की जरूरत नहीं है। इसके बाद परिवार के लोग सामान्य होकर घर गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें