फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे से मिलने गए पिता की मौत: पुत्र के सामने ट्रैक पर तड़प-तड़पकर तोड़ा दम, ढ़ाई घंटे तक नहीं पहुंची एंबुलेंस

Sun, 05 Nov 2023 04:45 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद

सार

अतुल ने बताया कि उनके पिता को किसी ने सोची समझी योजना के तहत धक्का दिया है। इस बारे में जीआरपी निरीक्षक अनुज मलिक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया है। 
विज्ञापन
गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर बुजुर्ग की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नया गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर रविवार सुबह करीब साढ़े दस बजे ट्रेन से कटकर बुजुर्ग सुभाषचंद्र की मौत हो गई। वह अहोई अष्टमी पर राजनगर एक्सटेंशन में रहने वाले अपने बेटे मिलने के लिए आए थे। बेटे अतुल ने आरोप लगाया कि उनके पिता तड़पते रहे, लेकिन ढाई घंटे तक एंबुलेंस नहीं पहुंची। उन्होंने ट्रैक से उठाकर शव को खुद ही ऊपर रखा। आरोप है कि सुभाषचंद्र को किसी ने धक्का दिया है। जीआरपी विभिन्न पहलुओं से मामले की छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन
Trending Videos

सहारनपुर के गागलहेड़ी के कैलाशपुर गांव निवासी सुभाषचंद्र गांव में किराना की दुकान चलाते थे। उनका बेटे अतुल गाजियाबाद की राजनगर एक्सटेंशन सोसायटी में रहते हैं और नोएडा की मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी करते हैं। अतुल ने बताया कि उनके पिता सुभाष अहोई अष्टमी त्योहर पर उनसे मिलने के लिए आए थे। वह उनको लेने के लिए नए गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंचे तो पाया कि उनके पिता की ट्रेन से कटकर मौत हो गई है। उन्होंने साढ़े दस बजे इसकी सूचना एंबुलेंस व पुलिस को सूचना दे दी थी। लेकिन ढाई घंटे बाद भी एंबुलेंस नहीं पहुंची। उनके पिता ने तड़प तड़पकर दम तोड़ दिया। उनको ट्रैक से उठाकर शव खुद ऊपर रखना पड़ा। 
विज्ञापन

अतुल ने बताया कि उनके पिता को किसी ने सोची समझी योजना के तहत धक्का दिया है। इस बारे में जीआरपी निरीक्षक अनुज मलिक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया है। प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया कि बुजुर्ग ट्रेन व प्लेटफार्म के बीच में आने से हादसे का शिकार हो गए। आरोपों की आधार भी मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें