फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मां के पास जाने की जिद्द कर रहा था मासूम, पिता ने छह वर्षीय बेटे की गला दबाकर की हत्या

Tue, 10 Dec 2024 03:24 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर

सार

एसपी देहात रोहित कुमार मिश्रा का कहना है कि आरोपी पिता के द्वारा 6 वर्षीय मासूम की गला दबाकर हत्या का मामला सामने आया है। मामले में अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
घटना से गांव में सन्नाटा पसरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना क्षेत्र के सोही गांव में मां के पास जाने की जिद्द करने पर पिता ने छह वर्षीय मासूम बच्चे की गला दबाकर हत्या कर दी। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया और घटनास्थल पर जांच पड़ताल की। 

विज्ञापन


सोही गांव निवासी कमलेश ने बताया कि सोमवार शाम को उसका बेटा कन्हैया घर में शराब पीकर आया था। इस बात को लेकर उसकी पत्नी खुशबू से विवाद हो गया। गुस्से में खुशबू साथ में बेटी को लेकर अलीगढ़ में स्थित अपने मायके चली गई। रात को कन्हैया अपने साथ 8 वर्षीय बेटे तरुण को लेकर ईंट के भट्टे पर मजदूरी करने चला गया।

वहां पर तरुण अपनी मां के पास जाने की जिद्द करने लगा। इस बात से गुस्से में आकर कन्हैया ने तरुण की गलत दबाकर हत्या कर दी। पीड़िता कमलेश मौके पर पहुंची तो तरुण के मुंह से झाग निकल रहे थे। उन्होंने तभी थाने पर जाकर पुलिस को सूचना दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें