महिला ने पुलिस को बताया है कि रात्रि करीब पौने एक बजे अचानक आंख खुली तो देखा उसका पति अपनी सात साल की बेटी को मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखा रहा और अपने कपड़े भी उतार रखे हैं।
गाजियाबाद के मुरादनगर में मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखाकर पिता द्वारा अपनी सात साल की बेटी के साथ अश्लील हरकत करने का मामला मामला सामने आया है। पुलिस ने मां की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
Trending Videos
एक कॉलोनी निवासी महिला ने बताया कि 23 मार्च की रात वह अपने तीन बच्चों के साथ कमरे में सो रही थी। रात्रि करीब पौने एक बजे अचानक आंख खुली तो देखा महिला का पति अपनी सात साल की बेटी को मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखा रहा और अपने कपड़े भी उतार रखे हैं।
यह देख महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने उसकी पिटाई कर दी। बुधवार को महिला ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। एसीपी का कहना है कि बच्ची का मेडिकल कराया जायेगा।