मामले में किशोरी की मां ने मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस को दी शिकायत में किशोरी की मां ने बताया कि कई महीनों से उनकी बेटी की तबीयत खराब हो रही थी। शुरुआत में वह दवाई लेकर उसे देती रही लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ तो एक दिन वह उसे अस्पताल ले गई।
गाजियाबाद के सिहानी गेट क्षेत्र में 14 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। किशोरी तबीयत बिगड़ने पर मां ने अस्पताल में भर्ती कराया तो उसके सात माह के गर्भवती होने का पता चला। शुरुआत में किशोरी ने गोलमोल जवाब देकर गोलू नाम के युवक पर गलत काम करने का आरोप लगाया। पुलिस को मामला संदिग्ध लगा तो काउंसलिंग के बाद पता चला कि उसके साथ पिता ने दुष्कर्म किया है।
विज्ञापन
मामले में किशोरी की मां ने मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस को दी शिकायत में किशोरी की मां ने बताया कि कई महीनों से उनकी बेटी की तबीयत खराब हो रही थी। शुरुआत में वह दवाई लेकर उसे देती रही लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ तो एक दिन वह उसे अस्पताल ले गई जहां चिकित्सकों ने उसे दवाई लिख दी। उसके बाद भी उसे आराम नहीं लगा। 19 जुलाई को भी ब्लड टेस्ट के बाद कोई विशेष बात सामने नहीं आई।
इसके बाद चिकित्सकों ने अल्ट्रासाउंड के लिए लिख दिया। अस्पताल में अधिक भीड़ होने के कारण उन्हें 23 जुलाई की तारीख दे दी गई। 23 जुलाई को अस्पताल गई तो वहां स्टाफ की छुट्टी होने कारण अल्ट्रासाउंड नहीं हो सका। अगले दिन 24 जुलाई को जब अल्ट्रासाउंड हुआ तो उन्हें बेटी के सात माह के गर्भवती होने का पता चला। परेशान होकर वह घर चली गईं। जोर देने पर बेटी ने गोलू नाम के युवक पर पार्क में गलत काम करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
एसीपी नंदग्राम रवि कुमार सिंह ने बताया कि 24 जुलाई को मामले की जानकारी मिली। शुरुआत में किशोरी ने गोलू नाम के युवक पर का नाम लिया लेकिन संदिग्ध लगने पर किशोरी की काउंसलिंग की गई तो पता चला कि उसके साथ उसके पिता ने गलत काम किया था। उसके पिता ऑटो चालक है। यह मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं। मामले में किशोरी के पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है।