फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: ढाई वर्ष की बेटी से अश्लील हरकतें, मां की शिकायत पर पिता को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
खोड़ा। थानाक्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने अपने ही पति पर ढाई वर्षीय बेटी से छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया है। शनिवार को पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया। वहीं, महिला ने आरोपी पति की कुछ वीडियो भी पुलिस को सौंपी है, इनमें आरोपी पिता बेटी से छेड़छाड़ करता दिख रहा है। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया है।
विज्ञापन


एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी पिता श्रमिक है। करीब चार वर्ष पहले उसकी शादी हुई थी और ढाई वर्ष की एक बेटी है। महिला का आरोप है कि पति बीते छह माह से बेटी के साथ अश्लील हरकत कर रहा था। शक होने पर महिला ने पति से इसका विरोध भी किया लेकिन पति ने धमकी दे डाली। इसके बाद उन्होंने छिपकर आरोपी पति की वीडियो बना ली। जब महिला ने तहरीर के साथ पुलिस को वीडियो साक्ष्य दिए तब तुरंत आरोपी को हिरासत में लिया गया। एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि बच्ची के मेडिकल परीक्षण की रिपोर्ट से मामला स्पष्ट होगा। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें