फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: जन्मतिथि बदलकर फर्जी टीसी से कराया दूसरे कॉलेज में प्रवेश, पिता-पुत्री पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकारपुर। शैक्षिक अभिलेखों में कथित हेराफेरी कर जन्मतिथि बदलने और फर्जी स्थानांतरण प्रमाण पत्र के जरिए दूसरे कॉलेज में प्रवेश दिलाने का मामला सामने आया है। न्यायालय के आदेश पर सलेमपुर थाना पुलिस ने आरोपी पिता और पुत्री के खिलाफ धोखाधड़ी व कूटरचना की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव हुर्थला निवासी चमन सिंह ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर गांव के ही तेजवीर और उनकी पुत्री तनु चौधरी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायतकर्ता के अनुसार, प्राथमिक विद्यालय हर्थला के प्रवेश रजिस्टर क्रमांक 2001 में तनु चौधरी की वास्तविक जन्मतिथि 28 अप्रैल 2005 दर्ज है। आरोप है कि इसे छिपाकर सुरजावली स्थित इंटर कॉलेज के अभिलेखों में 5 अप्रैल 2018 को एसआर नंबर 9611 पर तनु का कक्षा छह में प्रवेश दिखाया गया, जिसमें जन्मतिथि बदलकर 21 अक्तूबर 2009 कर दी गई।
शिकायत में कहा गया है कि इसी कूटरचित रिकॉर्ड के आधार पर 3 अप्रैल 2021 को कक्षा आठ उत्तीर्ण करने की फर्जी टीसी तैयार कराई गई। इसके बाद इसी प्रमाण पत्र का इस्तेमाल कर सलेमपुर स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज में कक्षा नौ में प्रवेश ले लिया गया। चमन सिंह ने सूचना के अधिकार के तहत दोनों विद्यालयों से दस्तावेज जुटाने का दावा करते हुए बताया कि सुरजावली इंटर कॉलेज के एसआर नंबर 9611 पर वास्तव में दीपक कुमार शर्मा का नाम दर्ज है।
विज्ञापन

पीड़ित के मुताबिक, थाना पुलिस और 18 अगस्त 2026 को एसएसपी को रजिस्टर्ड डाक से शिकायत भेजने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिसके बाद उन्होंने न्यायालय की शरण ली। सीओ दीपक तिवारी ने बताया कि अदालत के आदेश पर सलेमपुर पुलिस ने तेजवीर और तनु चौधरी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस टीम दोनों विद्यालयों के मूल अभिलेखों और टीसी का मिलान कर साक्ष्य जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें