मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित गांव कादराबाद में तेज आवाज में गाने बजाने का विरोध करने पर आरोपियों ने परिवार को पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी पिता पुत्री के खिलाफ केस दर्ज किया है।
गांव कादराबाद की रहने वाली सुनीता के अनुसार उनके बच्चों की बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं। आरोप है कि पड़ोसी दबंग परिवार आए दिन तेज आवाज में गाने बजाते है विरोध करने पर आरोपी गाली गलौज करते हैं। आरोपी रविवार रात तेज आवाज में अश्लील गाने बजा रहे थे। सुनीता ने विरोध किया तो आरोपी आग बबूला हो गए और लाठी-डंडे लेकर सुनीता और उसके परिवार को पीटकर घायल कर दिया। आरोपियों ने घटना की शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि तहरीर के अनुसार राधा और उसके पिता विनय निवासी गांव कादराबाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।