फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: शिकायतकर्ता को मिली घर में आग लगाने की धमकी, रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। कविनगर क्षेत्र के राजनगर सेक्टर 10 में आवासीय क्षेत्र में चल रही कुल्फी की दुकान की शिकायत करना शिकायतकर्ता को महंगा पड़ा। आरोप है कि कुल्फी दुकान के संचालक ने उनको जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने उनके घर में आग लगाने की धमकी दी। पुलिस ने अमित भास्कर की शिकायत पर शुभम गर्ग, किशोर कुमार समेत अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन

अमित भास्कर ने बताया कि उनके पड़ोस में आवासीय परिसर में अवैध रूप से कुल्फी की दुकान संचालित की जा रही थी। उन्होंने इस संबंध में जीडीए से शिकायत की थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने इलाहाबाद हाईकोर्ट में रिट दाखिल की। हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में जीडीए ने 16 फरवरी को दुकान सीज कर दी। दुकान सीज होने के कुछ देर बाद शाम करीब चार बजे दुकान संचालक शुभम गर्ग, दुकान मालिक किशोर कुमार चाचरा, उसका भाई उनके घर के बाहर आकर गाली देने लगे। जान से मारने व घर में आग लगाने की धमकी दी। इस बारे में एसीपी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। शिकायतकर्ता से साक्ष्य मांगे गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें