फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: दरोगा पर पांच हजार रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप लगाकर किसानाें ने चौकी के सामने दिया धरना

विज्ञापन
मोदीनगर की कस्बा रोड चौकी पर धरना देते और हंगामा करते भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत के कार्
विज्ञापन
मोदीनगर। भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत नामक संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने कस्बा रोड चौकी पर तैनात एक दरोगा पर पांच हजार रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए सोमवार रात चौकी पर हंगामा किया और धरने पर बैठ गए। एसएचओ ने उन्हें निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा देकर शांत कराया।
विज्ञापन

मुरादनगर निवासी प्रज्वल त्यागी का मोदीनगर में कार्यालय है। बताया कि सोमवार रात करीब आठ बजे मोदीनगर थाने की कस्बा चौकी पुलिस प्रज्वल त्यागी के कार्यालय पर पहुंची और गैर जमानती वारंट होने की बात कहकर उन्हें चौकी बुला लिया। आरोप है कि चौकी पर तैनात एक दरोगा ने गैर जमानती वारंट होने के कारण जेल भेजने की धमकी देते हुए प्रज्वल से पांच हजार रुपये मांगे। प्रज्वल त्यागी ने पांच हजार रुपये देने से इन्कार कर दिया। आरोप है कि रुपये न मिलने पर दरोगा ने उनको चौकी पर बैठाकर उनसे अभद्रता शुरू कर दी। प्रज्वल ने मामले की जानकारी संगठन के कार्यकर्ताओं को दी। सूचना के बाद भाकियू महात्मा टिकैत नामक संगठन से जुड़े कुछ कार्यकर्ता कस्बा रोड पुलिस चौकी पहुंच गए और नारेबाजी करते हुए धरना देकर बैठ गए। इस दौरान पुलिस और आंदोलनकारियों के बीच नोकझोंक हुई। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे एसएचओ ने निष्पक्ष जांच का भरोसा देकर उन्हें शांत कराया। कार्यवाहक एसीपी भास्कर वर्मा का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें