फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: हक के लिए एकजुट हों किसानः टिकैत

विज्ञापन
एनएच नौ स्थित हाई टेक सिटी में धरने पर बैठे किसानों को संबोधित करते भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्त
विज्ञापन
गाजियाबाद। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि अपना हक लेने के लिए किसानों को आंदोलन करना पड़ेगा। यह तभी संभव है, जब किसान एकजुट होगा। किसान की सहमति के बिना किसी में ताकत नहीं कि वह उनकी जमीन को उनसे ले ले।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसान को इसलिए कमजोर समझा जा रहा है क्योंकि उसने आंदोलन करना छोड़ दिया। आरोप लगाया कि बिल्डरों के लिए प्रशासन किसानों की जमीन हड़पने का काम कर रहा है। किसानों की तरफदारी कोई नहीं करता। एक महीने का समय अधिकारियों के पास है। यदि उनकी मांग पूरी नहीं होती तो किसान अपने खेतों की जुताई करें। किसानों के बीच जीडीए, प्रशासन और पुलिस अधिकारी पहुंचे।
इस मौके पर टीकम नागर, सतीश त्यागी, मोहित त्यागी, अनुज चौधरी, गुड्डू, भूरा नागर, प्रमोद डबास, गजेंद्र फौजी, आनंद चौधरी, आदि लोग मौजूद रहे। जीडीए सचिव विवेक कुमार मिश्र ने बताया कि किसानों से लगातार जीडीए की वार्ता चल रही है। जो मांगे हैं, उन पर मंथन चल रहा है। समस्याओं का समाधान कराने का प्रयास चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें