फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 जनवरी के दिन ट्रैक्टर रैली में तैनात होंगे 500 वॉलंटियर, नहीं होगी कोई गड़बड़ी

Sat, 23 Jan 2021 10:11 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
विज्ञापन
kisan rally, tractor rally, kisan andolan - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

26 जनवरी को निकलने वाली ट्रैक्टर रैली के दौरान किसान अपने 500 वॉलंटियर तैनात करेंगे। शुक्रवार को वैशाली स्थित पीएसी कैंपस में प्रशासन और पुलिस अधिकारियों की गाजीपुर किसान आंदोलन कमेटी के पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। इसमें आईजी और एडीजी ने ट्रैक्टर व किसानों की बढ़ती संख्या पर व्यवस्था के बारे में वार्ता हुई।

विज्ञापन


पीएसी कैंपस में शुक्रवार शाम करीब पांच बजे आईजी प्रवीण कुमार, एडीजी राजीव सबरवाल, मेरठ मंडल कमिश्नर, डीएम अजय शंकर पांडेय, एसएसपी कलानिधि नैथानी, एसपी ट्रैफिक रामानंद कुशवाह, एसपी सिटी सेकेंड ज्ञानेंद्र सिंह, सीओ अंशु जैन समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में ट्रैक्टर रैली को लेकर वार्ता हुई। इसमें गाजीपुर किसान आंदोलन कमेटी से राजबीर सिंह जादौन, जगतार सिंह बाजवा, डीपी सिंह, गुरदयाल सिंह, धर्मपाल सिंह, सुखबीर सिंह और सुखवंत सिंह भुल्लर रहे। जगतार बाजवा ने बताया कि अधिकारियों ने ट्रैक्टर रैली को लेकर योजना के बारे में पूछा।
विज्ञापन


किसानों की तरफ से कहा गया कि संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से जो भी तय होगा। इसके बाद आगे की रणनीति बनेगी। फिलहाल 500 वॉलंटियर बनाने का निर्णय हुआ है। किसान व ट्रैक्टरों की संख्या को देखते हुए वॉलंटियर की संख्या को बढ़ाया जा सकता है। 

सहरावत खाप के किसान भी ट्रैक्टरों पर तिरंगा बांधकर पहुंचे यूपी गेट
यूपी गेट पर ट्रैक्टर रैली को लेकर शुक्रवार शाम मुजफ्फरनगर के ग्राम बिटावधा से सहरावत खाप के किसान भी पहुंचे। उन्होंने ट्रैक्टरों के आगे तिरंगे के साथ भाकियू का झंडा भी लगाया हुआ था। आठ से अधिक ट्रैक्टरों में किसान और उनके साथ खाद्य सामग्री भी थी। यूपी गेट पहुंचने के दौरान वहां ट्रैक्टरों से वाहनों का जाम भी लग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें