फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांतिपूर्ण रहा किसानों का रेल रोको आंदोलन, कहीं रोकी ट्रेन तो बांटे फल व पानी, 4 बजते ही खाली की पटरी

Thu, 18 Feb 2021 04:14 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

खास बातें

दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे देशभर में आज किसानों ने रेल रोको अभियान का आह्वान किया है। इसके तहत वह दोपहर 12.00 बजे से शाम 4.00 बजे तक रेलवे स्टेशनों पर जाकर रेल रोकी और पटरियां छेकी। यह पूरा आंदोलन शांतिपूर्ण ही रहा। जहां भी ट्रेनें रोकी गईं वहां यात्रियों को पानी, मट्ठा, दूध और फल आदि वितरित किया गया। किसानों के इस आह्वान के चलते रेलवे पुलिस समेत तमाम सुरक्षा बल रेलवे स्टेशनों पर तैनात किया था और मुसाफिरों को दिक्कत न आए इसका इंतजाम किया गया था। पढ़ें दिनभर के अपडेट्स...
विज्ञापन
रेल रोको आंदोलन के तहत दनकौर स्टेशन पर किसानों ने रोकी ट्रेन और बांटा फल व पानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

04:13 PM, 18-Feb-2021

उत्कल एक्सप्रेस को गाजियाबाद में ही रोका

किसान आंदोलन के बीच  गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर दोपहर 2.20 बजे उत्कल एक्सप्रेस आई। मोदीनगर में किसानों द्वारा रेल को रोके जाने की सूचना पर रेलवे व जिला प्रशासन ने गाजियाबाद पुराना स्टेशन पर ही उत्कल एक्सप्रेस को रोके रखा।

04:09 PM, 18-Feb-2021

खत्म हुआ रेल रोको आंदोलन

चार बजते ही किसानों का रेल रोको आंदोलन शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त हो गया। कुछ मामूली कहासुनी के अलावा अधिकतर जगह यह आंदोलन शांतिपूर्ण संपन्न हुआ।

03:09 PM, 18-Feb-2021

बुलंदशहर में ट्रैक पर बैठे किसान

भारतीय किसान यूनियन और किसान सभा के बैनर तले किसान नेता मांगेराम त्यागी के नेतृत्व में जंक्शन फ्लाईओवर पर एकत्रित हुए। उसके बाद नारेबाजी करते हुए जंक्शन रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर रेल की पटरियों पर कब्जा जमाते हुए बैठ गए। भारी संख्या में सिविल पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल के जवान तैनात। एडीएम, एसडीएम, सीओ समेत अला अफसर मौके पर मौजूद हैं।

 

विज्ञापन
02:10 PM, 18-Feb-2021

दनकौर रेलवे स्टेशन पर किसानों ने दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस रोकी। इसके बाद किसानों ने यात्रियों को पानी और केले बांटे। इसके साथ ही उन्होंने यात्रियों को अपने आंदोलन के पीछे की वजह के बारे में भी बताया। यहां चर्चित किसान नेता पूनम पंडित पहुंची हैं जो यात्रियों से बातें भी कर रही हैं।

 

01:35 PM, 18-Feb-2021

हापुड़ः गढ़मुक्तेश्वर रेलवे स्टेशन पर किसान बैरिकेडिंग तोड़कर घुसे अंदर

हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर रेलवे स्टेशन पर किसान पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़ते हुए स्टेशन परिसर में घुस गए। हालांकि पुलिस ने किसानों को रोकने का काफी प्रयास किया, लेकिन पुलिस किसानों को रोकने में नाकाम रही। फिलहाल किसान ट्रैक पर कब्जा जमाए बैठे हैं और पुलिस उन्हें वहां से हटने के लिए मनाने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
01:08 PM, 18-Feb-2021

पलवल में किसानों ने रेलवे ट्रैक किया जाम

पलवल के आटोहां फाटक पर किसानों ने रेलवे ट्रैक जाम किया है। 

01:03 PM, 18-Feb-2021

मुरादनगरः गंगनहर पहुंचे किसान

गाजियाबाद के मुरादनगर स्थित गंगनहर पर किसान पहुंच गए हैं और वह यहां रेल रोकने की तैयारी में हैं। किसानों के यहां पहुंचने के बाद प्रशासन के आला अधिकारी भी पहुंचे हैं।

12:56 PM, 18-Feb-2021

गुरुग्रामः पातली के रेलवे स्टेशन पर पटरी पर बैठे किसान

किसानों द्वारा रेल रोको आंदोलन को लेकर गुरुग्राम के पातली के रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन करते किसान।

12:41 PM, 18-Feb-2021

पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में किसान संगठनों ने रेल रोकी

पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में किसान संगठनों ने रेल रोकी। कृषि कानूनों के खिलाफ आज किसान संगठन रेल रोको आंदोलन कर रहे हैं।
 

12:28 PM, 18-Feb-2021

मुरादनगर स्टेशन खाली

गाजियाबाद से सटे मोदीनगर में पहुंचे किसान रोकेंगे रेल, वहीं मुरादनगर में स्टेशन अभी खाली पड़ा है।

12:16 PM, 18-Feb-2021

दिल्ली मेट्रो ने चार स्टेशन किए बंद

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने जानकारी दी है कि एहतियात के तौर पर चार मेट्रो स्टेशन भी बंद किए जा रहे हैं। इन स्टेशनों में टीकरी बॉर्डर, पंडित श्री राम शर्मा, बहादुरगढ़ सिटी और ब्रिगेडियर होशियार सिंह मेट्रो स्टेशन शामिल हैं।
 

12:13 PM, 18-Feb-2021

मोदीनगर स्टेशन पहुंचे किसान, रोकेंगे रेल

गाजियाबाद से सटे मोदीनगर स्टेशन पर किसान पहुंच चुके हैं और वह यहां रेल रोकने की योजना बना रहे हैं। उनका कहना है कि किसी भी यात्री को परेशान नहीं करेंगे। गांव से लाई गई मिठाई, दूध और चाय यात्रियों को पिलाएंगे। इसके साथ ही उन्हें अपने आंदोलन का मकसद भी बताएंगे।

11:22 AM, 18-Feb-2021

शांतिपूर्ण रहा किसानों का रेल रोको आंदोलन, कहीं रोकी ट्रेन तो बांटे फल व पानी, 4 बजते ही खाली की पटरी

किसानों द्वारा रेल रोकने की चेतावनी देने पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर बैरिकेड लगाकर भी पुलिसकर्मी तैनात हैं। फरीदाबाद में न्यू टाउन रेलवे स्टेशन पर भी पुलिसकर्मी तैनात हैं। सुरक्षा के लिए नीलम पुल के नीचे रेलवे लाइन पर भी पुलिसकर्मी तैनात हैं। नीलम पुल के नीचे रेलवे लाइन पर तैनात पुलिसकर्मी।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें