फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन: भारतीय किसान यूनियन ने छिजारसी टोल फ्री कराया

Fri, 28 May 2021 04:32 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़

सार

किसान नारेबाजी करते हुए टोल पर धरने पर बैठे हैं। एहतियात के तौर पर यहां पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
किसानों ने फ्री कराया छिजारसी टोल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हापुड़ के कृषि कानून को वापस ले जाने की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन के तहत शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने छिजारसी टोल को वाहनों के लिए फ्री कराया। किसान नारेबाजी करते हुए टोल पर धरने पर बैठे हैं। एहतियात के तौर पर यहां पुलिस बल तैनात किया गया है।

विज्ञापन


कृषि कानूनों के विरोध में भाकियू ने फ्री किया सिवाया टोल
कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे किसान आंदोलन के छह माह पूरे होने पर सिवाया टोल प्लाजा पर भाकियू का अनिश्चितकालीन धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। किसानों ने एक साइड की दो लाइनों को फ्री कर दिया। डीएम के बालाजी ने दौराला थाने, जबकि एसपी सिटी विनीत भटनागर टोल पर पहुंचे, लेकिन किसानों ने धरना समाप्त करने से इंकार कर दिया।

गुरुवार को सिवाया टोल प्लाजा पर भाकियू नेता संजय दौरालिया के नेतृत्व में धरना जारी रहा। आसपास के गांव के किसानों ने धरने पर पहुंचकर समर्थन दिया। किसानों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली लगाकर टोल फ्री कर दिया और कृषि कानून वापस लिए जाने की मांग की।
विज्ञापन


एक साइड की दो लाइनों पर धरना दिया। एसपी सिटी विनीत भटनागर, सीओ पूनम और टोल सुरक्षा अधिकारी मनिंदर विहान टोल पर पहुंचे, लेकिन किसानों ने धरना समाप्त करने से  इंकार कर दिया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि किसान मोर्चा या भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत का जब तक कोई आदेश नहीं आता, तब तक धरना जारी रहेगा।

वहीं, जिलाधिकारी दौराला थाने पहुंचे, लेकिन किसानों के बीच नहीं गए।  सतीश, इलम सिंह, मेराज मलिक, उज्ज्वल चौधरी, नरेश चौधरी, अनुराग चौधरी, हर्ष चहल, पदम सिंह, आकाश सिरोही, महकार सिंह, डॉ. विकास, राकेश कुमार, अमरीश, उपेंद्र प्रधान और प्रवीण मौजूद रहे। वहीं, किसानों ने  टोल पर ही भट्टी चढ़ाकर भोजन की व्यवस्था की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें