भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत को एक बार फिर से फोन और व्हाट्सएप पर जान से मारने धमकी मिलने, अभद्रता और गाली गलौच करने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
भाकियू के कार्यकर्ता प्रज्ज्वल त्यागी उर्फ मन्नू त्यागी निवासी कोतवाली मुजफ्फरनगर की ओर से कौशांबी थाने के नंबर के आधार पर शिकायत दी गई है। पुलिस ने धमकी देने और आईटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
बता दें कि इससे पूर्व राकेश टिकैत को तीन बार धमकी मिलने और गाली गलौच की गई थी। कौशांबी पुलिस के मुताबिक, एक मामले में बिहार से आरोपी को पकड़ा गया था। जहां कोर्ट में उसे जमानत मिल गई। एक मामले में फिरोजाबाद का युवक पकड़ा गया था। उसकी मनोदशा ठीक नहीं होने पर पुलिस ने नोटिस दिया था। जबकि एक सप्ताह पूर्व दर्ज कराए गए मामले में पुलिस जांच कर रही है।