फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: किसानों ने दुहाई में किया सांकेतिक प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भाकियू टिकैत गुट ने सोमवार को दुहाई टोल के पास दिल्ली की तरफ ट्रैक्टर खड़ा करके पांच घंटे तक प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुलिस अधिकारियों ने किसानों को समझाकर दिल्ली रोड पर उनको जाम नहीं लगाने दिया।
विज्ञापन

भाकियू के जिलाध्यक्ष बिजेंद्र सिंह की अगुआई में सुबह 11 बजे ही किसान इस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे के नीचे दिल्ली रोड पर एकत्र होना शुरू हो गए थे। सैकड़ों किसान ट्रैक्टरों पर सवार होकर दुहाई पहुंचे। बिजेंद्र सिंह ने कहा कि जब तक सरकार किसानों को एमएसपी नहीं देगी, आंदोलन जारी रहेगा। यह सरकार को चेताने के लिए सांकेतिक प्रदर्शन है। या तो सरकार बुलाकर किसानों से बात करेे, अन्यथा दिल्ली पहुंचने में समय नहीं लगेगा। चार बजे किसान ट्रैक्टर लेकर अपने अपने घरों को लौटे। इस मौके पर सिंटू नेहरा, टीटू दुहाई, अजय कुमार, कपिल, जयबीर आदि अनेक लोग मौजूद रहे। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि किसान शांतिपूर्वक अपना प्रदर्शन कर चले गए। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें