फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: आंदोलन में शामिल होने जा रहे किसानों को एक्सप्रेसवे पर रोका, हंगामा

विज्ञापन
यूपी गेट से किसान नेताओं को हिरासत में लेकर जाती पुलिस। वीडियोग्रैब
विज्ञापन
मुरादनगर। दिल्ली किसान आंदोलन में शामिल होने जा रहे किसानों को पुलिस ने दुहाई में रोक लिया। इससे नाराज होकर किसान दुहाई ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे टोल के पास धरने पर बैठ गए और हंगामा किया। पुलिस ने गुस्साए किसानों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद थाना निवाड़ी की पुलिस किसानों को अपने साथ ले गई।
विज्ञापन


किसान संगठनों ने एमएसपी की मांग को लेकर दिल्ली कूच करने का ऐलान कर रखा था। पुलिस प्रशासन ने किसानों को दिल्ली जाने से रोकने के लिए जगह-जगह बैरिकेडिंग लगा रखी थी। भाकियू महात्मा टिकैत के जिलाध्यक्ष विनीत त्यागी ट्रैक्टर-ट्राॅली और गाड़ियों में सवार होकर कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली जाने के लिए जाने के लिए निकले। मुरादनगर रेलवे रोड के पास पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर किसानों को रोकने की कोशिश की। किसानों व पुलिस के बीच नोकझोंक हुई। इसके बाद किसान दुहाई ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे टोल से दिल्ली जाने के लिए चढ़ने लगे।
टोल पर तैनात पुलिस फोर्स ने किसानों को आगे जाने से रोक लिया। इससे नाराज किसानों ने नारेबाजी कर हंगामा शुरू कर दिया। इतना ही नहीं टोल के पास ही धरने पर बैठ गए। विनीत त्यागी ने कहा कि किसानों की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। पुलिस ने किसानों को समझाकर शांत करा धरना समाप्त कराया। इसके बाद थाना निवाड़ी की पुलिस किसानों को अपने साथ ले गई। निवाड़ी थाने में किसानों ने हंगामा किया। पुलिस ने एक्सप्रेसवे पर ट्रैक्टर-ट्राॅली चढ़ने नहीं दी। इसके अलावा किसानों नेताओं को घर में ही हाउस अरेस्ट रखा गया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष विनीत त्यागी, प्रदेश अध्यक्ष मनोज त्यागी, जिला महासचिव आकाश त्यागी, हैप्पी त्यागी, अनुज, संदीप चौधरी, राजन यादव, विश्वास त्यागी, दीपक त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें