साहिबाबाद। यूपीगेट पर कंक्रीट के बैरिकेड और कंटीले तारों के पीछे दिल्ली पुलिस की चेतावनी भी स्पष्ट दिखी। दिल्ली पुलिस की ओर से धारा 144 लागू होने के बैनर भी लगाए गए हैं। उनमें भीड़ एकत्रित होने और प्रदर्शन करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी लिखी गई है। दिल्ली सीमा में पुलिस के अलावा आरएएफ की भी तैनाती रही।
ड्रोन उड़ाकर लिया जायजा
दिल्ली पुलिस और यूपी पुलिस के अधिकारियों की ओर से सीमा को सील करने के साथ यूपी सीमा के हालात का जायजा लिया गया। इसके लिए ड्रोन का भी सहारा लिया गया। दिल्ली की सीमा में तैनात आरएएफ बटालियन के अधिकारी भी बॉर्डर पर पहुंचे। यूपी सीमा में एलआईयू टीम भी सक्रिय रही।
यूपीगेट पर पुलिसबल की स्थिति
01- कंपनी पीएसी
07- क्यूआरटी
03- थाना पुलिस
01-एंबुलेंस
01- फायर टेंडर
60- ट्रैफिक पुलिसकर्मी