मोदीनगर। भाकियू अराजनीतिक के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न समस्याओं को लेकर बुधवार को गन्ना सहकारी समिति कार्यालय पर प्रदर्शन हंगामा किया। प्रदर्शनकारियों ने समिति के प्रशासन पर किसानों को पर्याप्त पर्ची भी नहीं देने का आरोप लगाया।
भाकियू अराजनीतिक से जुड़े कुछ कार्यकर्ता बुधवार को सहकारी गन्ना समिति के कार्यालय पहुंचे। संगठन के जिलाध्यक्ष सचिन चौधरी ने आरोप लगाया कि समिति के सुपरवाइजर व कर्मचारी किसानों को बिना कारण परेशान करते है। गन्ना समिति में भष्ट्राचार हो रहा है। प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों को लेकर गन्ना समिति के सचिव को एक ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर अंकुर त्यागी,नागेन्द्र सिंह ,विपिन,हरेन्द्र,दीपांशु धर्मेन्द्र सिंह व अंकित चौधरी सहित अन्य किसान मौजूद थे।