फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: रोडरेज में कार सवारों ने किसान को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मोदीनगर। भोजपुर के गांव पलौता में सोमवार को रोडरेज में कार सवारों ने ट्रैक्टर लेकर जा रहे किसान को पीट दिया। किसान ने कार सवारों पर मोबाइल और नकदी छीनने का भी आरोप लगाया है। किसान ने थाने में घटना की तहरीर दी।
विज्ञापन

गांव पलौता निवासी सतवीर सिंह किसान है। सतवीर सिंह के अनुसार सोमवार को वह ट्रैक्टर से खेत जोतकर घर लौट रहे थे। जैसे ही वह तलहैटा- पलौता मार्ग स्थित मढै़या के समीप पहुंचे तभी वहां एक कार आ गई। कार ट्रैक्टर के पीछे लगी हेरो से टच हो गई। इससे कार सवार आग बबूला हो गए और उन्होंने किसान को गाली-गलौज करते हुए पीट दिया। सतवीर का आरोप है कि कार सवार उनसे मोबाइल फोन छीनकर ले गए। मोबाइल फोन के कवर में 42 सौ रुपये की नकदी थी। एसीपी मोदीनगर सिद्धार्थ गौतम का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें