फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: किसानों ने गन्ना भुगतान करने के लिए कहा, सीडीओ ने बताया साढ़े 11 करोड़ रुपये किए जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। किसानों ने प्रशासन से गन्ना भुगतान कराने की मांग की। इस पर प्रशासन की तरफ से जल्द करीब साढ़े 11 करोड़ रुपये किसानों को दिलवाने का आश्वासन दिया गया। अवसर था विकास भवन में बुधवार को किसान दिवस पर आयोजित बैठक का।
विज्ञापन

इसमें मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल ने किसानों की समस्याओं को सुनने के साथ जल्द समाधान का अश्वासन दिया। इसमें भाकियू के जिलाध्यक्ष बिजेन्द्र सिंह ने ग्रामीण क्षेत्र में 10 घंटे बिजली आपूर्ति के साथ उनके गांव मोरटा में सड़क पर जलभराव की समस्या के बारे में बताया। इस पर सीडीओ ने नगर निगम के मुख्य अभियंता को इस समस्या को जल्द दुरुस्त करने के लिए निर्देशित किया। साथ ही कार्य को पूरा कर रिपोर्ट देने के लिए कहा।




समय से भुगतान हुआ दूर होगी किसानों की समस्या



बिजेंद्र सिंह ने बताया कि गाजियाबाद में करीब तीन हजार किसान गन्ने की पैदावार कर रहे हैं। उनका हाल में करीब 30 करोड़ रुपये मिल पर निकलता है। अगर साढ़े 11 करोड़ का भुगतान समय पर होता है और आगे भी यह प्रक्रिया जारी रहती है तो आने वाले वर्ष में किसानों को उनका भुगतान समय पर मिलने से राहत होगी। सीडीओ ने बताया कि इस प्रक्रिया पर कार्य किया जा रहा है। जल्द ही किसानों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस अलावा जो भी समस्याएं सामने आई हैं, उन्हें जल्द सही किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें