फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 जनवरी की सफलता के लिए किसान नेता राकेश टिकैत को पांच जगहों पर सम्मान

Wed, 03 Feb 2021 07:59 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
विज्ञापन
किसान नेता राकेश टिकैत - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर परेड और उसमें उपजी हिंसा के बाद डूबते किसान आंदोलन की नैय्या पार लगाने वाले राकेश टिकैत को हरियाणा के किसानों द्वारा सम्मानित किया जाएगा। 
विज्ञापन


बुधवार को जींद और रोहतक जिले में पांच अलग-अलग जगहों पर राकेश टिकैत की जनसभा होनी तय की गई है। वहां पर भारतीय किसान यूनियन के स्थानीय नेता उनकी आवाभगत करेंगे।

गाजीपुर बॉर्डर पर मौजूद भारतीय किसान यूनियन हरियाणा के अध्यक्ष जोगेन्द्र नैन ने बताया कि बुधवार को रोहतक और जींद में राकेश टिकैत के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया है। खटकल और कंडेला में बड़ी जनसभा का आयोजन किया गया है। 
विज्ञापन


जहां राकेश टिकैत किसानों को संबोधित करेंगे और अधिक से अधिक लोगों को दिल्ली पहुंचने के लिये कहेंगे। जोगेन्द्र नैन ने बताया कि अब ना केवल यूपी में बल्कि हरियाणा में भी राकेश टिकैत को चाहने और और उनकी बातों को मानने वाले भारी संख्या में लोग हैं। ऐसे लोग किसान नेता को अपने बीच पाना चाहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें