फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंस्टाग्राम पर मिला चोरी हुआ भैंसा: एक साल पहले हुआ था गायब, सोशल मीडिया पर पड़ी एक तस्वीर से किसान ने पहचाना

Mon, 18 Nov 2024 08:04 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, गुलावठी (बुलंदशहर)

सार

एक वर्ष बाद पुलिस ने किसान की मदद से भैंसे को बरामद कर लिया। किसान के अनुसार, सितंबर 2024 में उसने इंस्टाग्राम पर डली एक भैंसे की फोटो से अपने भैंसे को पहचान लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुलंदशहर के गुलावठी थाना क्षेत्र के गांव कैथाला से एक वर्ष पूर्व चोरी हुए भैंसे को लेकर अब नया मामला सामने आया है। भैंसे का फोटो इंस्टाग्राम पर किसी के द्वारा अपडेट किया गया तो पीड़ित किसान ने पहचान लिया। वहीं, अब एक वर्ष बाद पुलिस ने किसान की मदद से भैंसे को बरामद कर लिया। साथ ही भैंसे को किसान को सौंप दिया है।

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव कैथाला निवासी किसान मोहित उर्फ राहुल ने बताया कि उसका भैंसा 18 नवंबर 2023 की रात को चोरी हो गया था। उसने गुलावठी थाने में घटना की तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। वह रिपोर्ट दर्ज कराने और भैंसे को बरामद करने के लिए थाने के चक्कर काटता रहा। इस दौरान पीड़ित किसान भैंसे को भी ढ़ूंढ़ता रहा।

सितंबर में डली एक फोटो से की भैंसे की पहचान
मोहित के अनुसार सितंबर 2024 में उसने इंस्टाग्राम पर डली एक भैंसे की फोटो से अपने भैंसे को पहचान लिया। जिसके बाद पीड़ित ने गुलावठी थाने में फिर से घटना की तहरीर दी। पुलिस ने 21 अक्टूबर 2024 को भैंसा चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली। 
विज्ञापन

भैंसा चोरों की तलाश में जुटी पुलिस
रिपोर्ट में परविन्द्र निवासी ग्राम खेड़ी मनिहार मवाना मेरठ व राहुल निवासी शाहपुर मुजफ्फरनगर को नामजद किया गया। एक व्यक्ति अज्ञात बताया गया। पुलिस ने अब भैंसे को बरामद कर पीड़ित किसान को सौंप दिया है। पुलिस भैंसा चोरी के आरोपियों की तलाश में जुटी है। सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया कि जल्द ही भैंसा चोरी करने वालों को तलाश लिया जाएगा। फिलहाल भैंसा पीड़ित को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें