मोदीनगर। भोजपुर के गांव सैदपुर में रास्ते से ट्रैक्टर हटाने को लेकर हुए विवाद में आरोपियों ने घर में घुसकर किसान गौरव राठी की बेरहमी से पिटाई कर दी। साथ ही कुल्हाड़ी से हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी भाग गए।
गांव सैदपुर निवासी किसान गौरव राठी ने बताया कि उनके मकान का निर्माण कार्य चल रहा है। सोमवार दोपहर को वह मकान के पास ट्रैक्टर-ट्राली से निर्माण सामग्री उतार रहे थे। थोड़ी निर्माण सामग्री बची थी और उसी दौरान बाइक सवार तीन पड़ोसी वहां आकर ट्रैक्टर को तत्काल रास्ते से हटाने के लिए कहा। इस बात पर नोकझोंक हो गई। बात बढ़ने पर आरोपियों ने गौरव की पिटाई कर दी। पीड़ित जान बचाने के लिए घर में घुसा तो आरोपी भी पीछा करते हुए आ गए। उन्होंने मारपीट करते हुए कुल्हाड़ी से हमला करके घायल कर दिया। हालांकि ग्रामीणों ने किसी तरह उसे बचाया। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि तहरीर के अनुसार गुलफाम, इरफान और अफसर निवासी गांव सैदपुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।