फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: छह घंटे 40 मिनट देरी से आई फरक्का एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गाजियाबाद। मंगलवार को फरक्का एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से छह घंटे 40 मिनट देरी से स्टेशन पहुंची। इसको यहां सुबह 4:55 पर पहुंचना था लेकिन, यह यहां 11:32 बजे पहुंची। इसके इंतजार में बड़ी तादाद में यात्री स्टेशन पर खड़े रहे।
सहरसा स्पेशल गरीबरथ छह घंटे, मथुरा-गाजियाबाद ईएमयू दो घंटे, टाटानगर एक्सप्रेस पांच घंटे, दिल्ली स्पेशल महाकुंभ डेढ़ घंटे, कलिंगा उत्कल 50 मिनट, आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल पांच घंटे 50 मिनट, दिल्ली-गाजियाबाद ईएमयू 45 मिनट देरी से गाजियाबाद पहुंची। इस बारे में नॉर्दर्न रेलवे के सीपीआरओ हिमांशु शेखर ने बताया कि मौसम साफ रहने की वजह से मंगलवार को अधिकांश ट्रेनें समय से चलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- यह ट्रेनें रहीं रद्द -
बुधवार को गाजियाबाद दिल्ली ईएमयू, गाजियाबाद मुरादाबाद मेमू, लिच्छवी एक्सप्रेस, न्यू दिल्ली गाजियबाद, गाजियाबाद दिल्ली ईएमयू, दिल्ली गाजियाबाद ईएमयू, बरेली दिल्ली पैसेंजर रद्द रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें