फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: उज्जैन गया परिवार, चोरों ने तोड़े घर के ताले

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। वसुंधरा सेक्टर 1 स्थित मकान संख्या 525 के ताले तोड़ कर चोरों ने पूरा घर खंगाल डाला। मकान मालिक दक्ष चौहान अपनी पत्नी नीशू के साथ उज्जैन गए हुए थे। वारदात 12 मई की देर रात करीब 1 बजे हुई। 13 मई की सुबह घर पहुंची घरेलू सहायिका ने ताले टूटे देख पड़ोसियों व मकान मालिक को फोन पर सूचना दी। दक्ष चौहान के ससुर नोएडा के दादरी निवासी आनंद सिंह सिसोदिया की तहरीर पर पुलिस ने बुधवार देर रात प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन


दर्ज मामले में आनंद सिंह सिसोदिया ने बताया कि उनकी बेटी-दामाद 11 मई को महाकाल दर्शन के लिए उज्जैन गए थे। 13 मई की रात अज्ञात चोरों ने घर के मुख्य दरवाजे से लेकर अंदर की अलमारी और लॉकर तक के ताले तोड़ डाले। काफी देर तक रुककर घर को पूरा खंगाला। इसके बाद अलग-अलग कमरे के लॉकर में रखे सोना, चांदी और हीरे के गहने चोरी कर लिए। बुधवार सुबह जब घरेलू सहायिका पहुंची तब ताला टूटा देख तुरंत मकान मालिक और पड़ोसियों को सूचना दी। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं है। सूचना मिलते ही नोएडा से वह बेटी के घर पहुंचे। देर रात तक इंदौर पहुंचे दामाद और बेटी नीशू भी घर लौट आए। डायल 112 पर सूचना देकर पुलिस को बुलाया। पुलिस कर्मियों ने पूरा मौका मुआयना किया। इसके बाद उन्होंने तहरीर दी। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में एक संदिग्ध कार दिखाई दी है। जल्द ही आरोपियों की तलाश कर गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें