फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सऊदी में फंसे चार हजार मजदूरों के परिवार कल जंतर-मंतर पर जुटेंगे

Sun, 26 Jun 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला लोनी
विज्ञापन
जंतर-मंतर पर जुटेंगे सऊदी में फंसे चार हजार मजदूरों के परिवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सऊदी अरब के अल खोबार शहर में फंसे करीब चार हजार भारतीय मजदूरों के स्वदेश वापसी के लिए उनके परिजनों ने कमर कस ली है। शनिवार को बिहार और यूपी के जिलों में रह रहे परिजनों ने आपस में संपर्क किया और सोमवार को जंतर-मंतर पर सुबह 10 बजे पहुंचकर आवाज बुलंद करने की बात तय की।
विज्ञापन


जंतर मंतर पर अल खोबार शहर में मजदूरों की ओर से वॉट्सएप पर भेजे गए विडियो को प्रोजेक्टर के जरिए दिखाया जाएगा। विदेश में नौकरी के लालच में हजारों लोग सऊदी पहुंच तो गए लेकिन छह महीने से परेशानी झेल रहे हैं।

सऊदी अरब की कंपनी साद ग्रुप ने उन्हें वेतन देना बंद कर दिया और उनके पासपोर्ट भी नहीं लौटा रही, जिससे वे स्वदेश भी नहीं लौट पा रहे। ऐसे में, मजदूरों ने परिजनों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद की गुहार लगाने के लिए कहा है।
विज्ञापन


अल खोबार में फंसे मुकुल ध्रुव के लोनी निवासी दामाद संजय ने बताया कि सभी परिवार आपस में संपर्क कर रहे हैं और सोमवार को जंतर-मंतर पर सुबह 10 बजे जुटेंगे। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही उनके ससुर को देश वापस ला सकते हैं।

वेतन नहीं मिलने से फैक्ट्री के मजदूर धरने पर बैठे हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। बताया गया है कि इस दौरान कोई प्रदर्शन नहीं होगा, सिर्फ विडियो दिखाकर वहां फंसे लोगों की पीड़ा को केंद्र सरकार के सामने रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें