फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: किशोरी की मौत के मामले में परिजनों ने दर्ज कराया बयान

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। एमएमजी अस्पताल में इलाज के दौरान रविवार को किशोरी छाया की मौत के मामले में परिजनों ने सोमवार को समिति के सामने बयान दर्ज कराया। इसके साथ ही परिजनों ने एक शिकायती पत्र भी समिति को दिया। मामले की जांच वरिष्ठ त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. एके दीक्षित और रेडियोलॉजिस्ट डॉ. पंकज शर्मा के अलावा अस्पताल की मैटर्न द्वारा की जा रही है।
विज्ञापन

विजयनगर के भूड़भारत नगर निवासी 16 वर्षीय छाया के बीमार होने पर एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर होने के बाद रविवार सुबह छाया की मौत हो गई थी। छाया की मां सुधा और परिजनों ने इलाज में लापरवाही और स्टाफ पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाकर हंगामा किया था। मामले जांच के लिए अस्पताल प्रबंधन की ओर से तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया। समिति ने छाया का इलाज कर रहे डॉक्टर और वार्ड के स्टाफ के बयान लिए। सीएमएस डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि समिति पूरे प्रकरण की जांच के बाद मंगलवार को रिपोर्ट देगी, रिपोर्ट के आधार अगर स्टाफ की कमी पाई गई तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें