पूजा कॉलोनी निवासी जगतराम पुत्र ओमप्रकाश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका बेटा मनीष अपने दोस्त रमेश राय उर्फ लालका निवासी पूजा कॉलोनी और दो अन्य साथियों के साथ घर से गया था। शिकायत के अनुसार, उसकी गर्दन कटी हुई थी। मौके पर एक सफेद कार भी खड़ी मिली। उनके बेटे की हत्या की गई है।
ट्रॉनिका सिटी के भगत सिंह चौक के पास युवा की मौत के मामले में परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए ट्रोनिका सिटी थाने का घेराव किया। पुलिस के अधिकारियों के समझाने के बाद परिवार के लोग वापस लौट गए। युवक अपने दोस्त के बुलाने पर घर से गाड़ी में गया था। पुलिस जांच में सड़क हादसे में युवक की मौत होना सामने आया था।
विज्ञापन
पूजा कॉलोनी निवासी जगतराम पुत्र ओमप्रकाश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका बेटा मनीष अपने दोस्त रमेश राय उर्फ लालका निवासी पूजा कॉलोनी और दो अन्य साथियों के साथ घर से गया था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। फोन पर किसी व्यक्ति ने परिजनों को सूचना दी कि उनका बेटा ट्रॉनिका सिटी के भगत सिंह चौक पर मृत पड़ा है। परिजन मौके पर पहुंचे तो मनीष का शव सड़क किनारे पड़ा मिला।
शिकायत के अनुसार, उसकी गर्दन कटी हुई थी। मौके पर एक सफेद कार भी खड़ी मिली। उनके बेटे की हत्या की गई है। मृतक के पिता ने थाना प्रभारी से मामले में आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की है। एसीपी लोन रामकिशन ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल जा रही हैं। जांच के सामने आया है कि सड़क हादसे में युवक की मौत हुई है।