फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: नीशू आजाद ने रात में घर पर पथराव का आरोप लगाया, बालकनी में आकर गिरे पत्थर; दहशत में परिवार

Sun, 06 Sep 2026 01:38 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

नीशू आजाद का आरोप है कि रात करीब 11 बजे कुछ लोगों ने घर की ओर पत्थर फेंके। अचानक हुए पथराव से परिवार के लोग घबरा गए। पत्थर घर की बालकनी तक पहुंचे।
विज्ञापन
नीशू आजाद के घर पर पथराव का आरोप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र में शनिवार रात कुछ लोगों द्वारा यूट्यूबर और कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) की कार्यकर्ता नीशू आजाद के घर पर पथराव करने का आरोप है। पथराव के दौरान कई पत्थर घर की बालकनी में आकर गिरे। घटना के बाद परिवार में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन


नीशू ने इसको लेकर शनिवार रात को सोशल मीडिया में वीडियो जारी किया। उन्होंने दिल्ली और गाजियाबाद पुलिस से अपने माता-पिता और परिवार की सुरक्षा की मांग की।

नीशू आजाद का आरोप है कि रात करीब 11 बजे कुछ लोगों ने घर की ओर पत्थर फेंके। अचानक हुए पथराव से परिवार के लोग घबरा गए। पत्थर घर की बालकनी तक पहुंचे, जिससे घटना की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह का कहना है कि पुलिस की टीम इस मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


नीशू आजाद, संजय आजाद की बेटी हैं। संजय आजाद के घायल होने के मामले के बाद उनका परिवार चर्चा में रहा है। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया इंफ्लुएंशर स्वतंत्र भारद्वाज को गिरफ्तार किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें