डाबर फेम गोल्ड अल्ट्रा ब्लीच और अमर उजाला संयुक्त रूप से फेम मिस नार्थ इंडिया प्रतियोगिता का आयोजन करने जा रहा है। इसके लिए रजिस्ट्रेशन जारी हैं। इसी कड़ी में आईएएमआर कालेज में भी रजिस्ट्रेशन किए गए।
रजिस्ट्रेशन के लिए युवतियों में उत्साह दिखा। युवतियों ने अपनी-अपनी सेल्फी ली। इस दौरान डायरेक्टर प्रो. निखिल गर्ग, मीडिया इंचार्ज एसोसिएट प्रोफेसर आईटी हिमांशु रस्तोगी मौजूद रहे।
फेम मिस नार्थ इंडिया प्रिंसेस 2016 का प्रीलिम्स राउंड 27 नवंबर को दिल्ली आईपी एक्सटेंशन स्थित पार्क इन रेडिशन होटल में होगा। जिन युवतियों ने अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है, वह ऑन द स्पॉट भी रजिस्ट्रेशन करा सकती हैं। जिसके सिर पर फेम मिस नार्थ इंडिया प्रिंसेस- 2016 का ताज सजेगा, उसे मारुति सुजुकी की सिलेरियो कार दी जाएगी।
अभी भी रजिस्ट्रेशन का मौका
फेम मिस नार्थ इंडिया के लिए अभी भी रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है। 16 साल से लेकर 27 साल तक की युवतियां भाग ले सकती हैं। इसके लिए 222.द्वद्बह्यह्यठ्ठशह्म्ह्लद्धद्बठ्ठस्रद्बड्ड.द्बठ्ठ पर लॉग इन करें या 9711260773 पर कॉल करके भी रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
इनका रहेगा सहयोग
फेम मिस नार्थ इंडिया प्रिंसेस 2016 के टाइटल स्पान्सर डाबर फेम गोल्ड अल्ट्रा ब्लीच हैं, पावर्ड बाई मारुति सिलेरियो। इसके हेल्थ पार्टनर एचएसएल और फुटवियर पार्टनर कार्लटन लंदन है।