फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: स्टांप खरीदने से पांच वर्ष पूर्व संपत्ति का किया फर्जी बैनामा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर निवासी भावना गर्ग ने एक व्यक्ति को नामजद कराते हुए तीन लोगों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर कविनगर थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि आरोपियों ने उनकी मां के नाम से कागजों में दर्ज संपत्ति के फर्जी कागजात तैयार कराए और बेचने का प्रयास किया। जानकारी करने पर पता चला कि जिस संपत्ति का बैनामा वर्ष 2009 में फर्जी तरीके से किया गया, उसमें प्रयोग किए गए स्टांप वर्ष 2014 में सरकारी कोषागार से खरीदे गए थे।
विज्ञापन


एसीपी कविनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर में रहने वाली भावना गर्ग के अनुसार अलीगढ़ में उनकी मां के नाम पर एक संपत्ति है। पूर्व में उनकी मां के खिलाफ गौरव अग्रवाल ने मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमे के संबंध में जानकारी करने पर पता चला कि गौरव ने उनकी मां की संपत्ति के फर्जी कागजात तैयार कराए थे। फर्जीवाड़े को लेकर जब उन्होंने आरटीआई के जरिए जानकारी जुटाई तो पता चला कि उक्त स्टांप पेपर 19 मई 2014 को कोषागार से स्टांप विक्रेता विजय दूहन को बेचे गए थे और उनका दुरूपयोग करते हुए 16 जून 2009 दर्शाते हुए जाली कागजात तैयार कराए गए। इस बारे में गौरव से बात करने के लिए जब वह बताए गए स्थान पर मां के साथ जाकर मिली तो वहां गौरव के साथ दो और भी व्यक्ति मौजूद थे। फर्जीवाड़े के बारे में बात करने पर आरोपियों ने धमकी दी और गालियां देकर दस लाख रुपये की रंगदारी मांगी। शोर शराबा होने पर लोगों को आता देख आरोपी धमकी देते हुए भाग गए। एसीपी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें