फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: अल्ट्राटेक के नाम से बेचा जा रहा नकली सीमेंट पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित क्रॉउन बिस्किट फैक्टरी के बराबर में बने गोदाम में नगर कोतवाली और अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी के प्रतिनिधियों ने छापा मारा। जहां अल्ट्राटेक का मार्का लगाकर नकली सीमेंट बरामद किया गया है। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

एसीपी नगर कोतवाली उपासना पांडेय ने बताया कि विश्वकर्मा कॉलोनी में रहने वाले संजय कुमार के मुताबिक वह ब्लई स्टेलीसेंस सर्विस प्रालि में सीनियर मैनेजर हैं। अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी ने नकली उत्पादों की रोकथाम और बिक्री बंद कराने के लिए उन्हें नियुक्त किया है। संजय कुमार अपने सहयोगी कमल कुमार के साथ सोमवार की शाम कोतवाली पहुंचे और अल्ट्राटेक के नाम पर नकली सीमेंट बिक्री होने की शिकायत की। टीम उनके साथ भेजी गई। पुलिस टीम ने क्रॉउन बिस्किट फैक्टरी के बराबर में स्थित एक गोदाम में छापा मारा। यहां से 16 बैग अल्ट्राटेक सीमेंट के ट्रेड वाले मिले। 34 बैग नॉन फॉर रिटेल सेल के बरामद किए गए। इन बैगों पर अल्ट्राटेक कंपनी का नकली मार्का लगा था। मौके पर राजीव कुमार निवासी होंडा हरबंसपुर खुदागंज शाहजहांपुर नाम का युवक मिला। उसने खुद को गोदाम को कर्मचारी बताया। गोदाम के मालिक का नाम सुनील कुमार निवासी चिपयाना बताया। मैनेजर की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। एसीपी ने बताया कि सैंपल की रिपोर्ट आने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें