फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: फेसबुक फ्रेंड ने लॉरेंश विश्नोई के नाम से रवि पांचाल को दी थी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। लॉरेंश विश्नाई के नाम से धमकी देने वाले आरोपी दीपू निवासी हरदोई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फेसबुक फ्रेंड राजेंद्रनगर सेक्टर-2 निवासी रवि कुमार पांचाल को फोन नहीं उठाने और गाली देने पर आरोपी ने फोन पर धमकी दी थी। मामले में रवि ने शालीमार गार्डन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


एसीपी शालीमार गार्डन सलोनी अग्रवाल ने बताया कि राजेंद्रनगर सेक्टर दो में रहने वाले विधानसभा प्रत्याशी रवि कुमार पांचाल को लॉरेंस विश्नोई के नाम पर धमकी देने वाले आरोपी दीपू को गिरफ्तार किया है। दीपू पुत्र श्रीकृष्ण निवासी हरदोई कई साल से गुजरात प्रांत के गांधीनगर में बोरियों की सिलाई व पल्लेदारी का काम करता है। गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ करने पर बताया कि वह रवि पांचाल की फेसबुक पर वीडियो देखता रहता था और उन्हें फॉलो करते हुए वीडियो भी लाइक करता। उसने एक दिन रवि पांचाल को फोन किया तो काट दिया और दूसरी बार फोन करने पर उसे गाली दी गई और उसका नंबर भी ब्लॉक कर दिया। इसी बात से परेशान होकर उसने दिवाली की शाम अपने दोस्त विनीत पाल के मोबाइल से फोन करके धमकी दे डाली।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें