फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: अधिशासी अधिकारी पर षड्यंत्र करने का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। गुलाब वाटिका कॉलोनी में वार्ड-41 के सभासद अंकुश जैन के घर और ऑफिस के बाहर कूड़ा डालने के मामले में सभासद एकजुट हुए। शनिवार को सभासदों का दल एसीपी अंकुर विहार के कर्यालय पहुंचा और अधिशासी अधिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर तहरीर दी। उन्होंने अधिशासी अधिकारी पर षड्यंत्र करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सभासद अंकुश जैन ने लोनी नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी और लायन सिक्यूरिटी (सफाई कंपनी) पर आरोप लगाते हुए बताया कि नगर पालिका द्वारा एक षड्यंत्र रचते हुए, उनके घर के बाहर कूडे का ढ़ेर लगवाया। यह कृत्य पूरी तरह से तानाशाहीपूर्ण और जन विरोधी है। उनके अनुसार, यह घटना किसी प्रकार का राजनीतिक प्रतिशोध भी हो सकता है, क्योंकि वे अपने वार्ड के विकास में सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। उनका कहना है कि यह कूड़ा उनके घर पर जानबूझकर फेंका गया और उनके कामकाजी इलाके को अव्यवस्थित करने के लिए यह कदम उठाया गया।
उन्होंने बताया कि इस घटना के विरोध में दो दर्जन से अधिक सभासदों ने एकजुट होकर इसकी घोर निंदा की और इस कृत्य को पूरी तरह से अस्वीकार्य बताया। सभी सभासदों ने यह निर्णय लिया कि नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए। इस मौके पर धर्मेंद्र सभासद, रुपेन्द्र चौधरी, मनवीर सिंह गुर्जर, टीटू ठाकुर, राम निवास त्रिपाठी, अमित तोमर, अनिल कुमार, अंजली मोहन शर्मा, योगेंद्र जाटव, अमित तोमर, सोनू बघेल, देवेंद्र पाल, पुनित पाल, मांगेराम, नर्गिस, पूजा, नितिश कुमार, सुशील कुमार, गुलजार अल्वी, अफजल खान आदि सभासदों ने एसीपी साहब के कार्यालय पहुंचे।
विज्ञापन

सभासदों ने कहा कि अगर इस मामले में तत्काल कार्रवाई नहीं की जाती, तो वे लोकतांत्रिक तरीके से विरोध प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। उधर दूसरी तरफ वैश्य समाज सेवा संस्थान ने भी सभासद के पक्ष में महापंचायत का एलान किया है। एसीपी अंकुर विहार भास्कर वर्मा ने बताया कि यह मामला नगर पालिका से जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें