गाजियाबाद। शराब तस्करी पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने योजना तैयार की है। इसमें शराब तस्करी की सूचना देने वालों को इनाम दिया जाएगा और सूचनादाता का नाम और पता गुप्त रखा जाएगा। आबकारी विभाग ने सूचना देने के लिए मोबाइल और व्हाट्सएप नंबर जारी किया है। जिला आबकारी अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि आबकारी विभाग और स्थानीय पुलिस के द्वारा शराब की तस्करी रोकने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। लेकिन अभी भी कुछ शातिर पकड़ से बाहर है। इनकी धर-पकड़ के लिए लोगों का सहयोग लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शराब तस्करी की सूचना देने पर सूचना दाता को विभाग द्वारा उचित इनाम दिया जाएगा। इसकी सूचना आबकारी विभाग के कंट्रोल रूम के फोन नंबर 7065011003 पर दी जा सकती है। सूचना देने वाले का नाम और पता गोपनीय रखा जाएगा।
14 लीटर शराब के साथ पकड़ा, रिपोर्ट दर्ज
गाजियाबाद। आबकारी विभाग की टीम ने शनिवार को विजयनगर थाना क्षेत्र में शराब तस्कर को पकड़कर 14 लीटर शराब बरामद की है। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि विभाग को पिछले कुछ दिनों में विजयनगर क्षेत्र में शराब तस्करी की सूचना मिल रही थी। शनिवार को टीम ने विजयनगर स्थित राजू होटल के पास छापा मारकर शराब तस्कर को पकड़ा। इसके पास से देशी शराब के 70 पव्वे बरामद हुए हुए है। पकड़े गए युवक राजीव चौधरी उर्फ राजू निवासी विजयनगर ने पूछताछ में बताया कि वो रात कि समय ज्यादा दामों पर शराब की बिक्री करता था। पकड़े गए युवक को जेल भेज दिया गया है।