फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: शुल्क जमा करने वालों के ही सत्यापित किए जाएंगे परीक्षा फार्म

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। स्नातक पाठ्यक्रमों के पहले सेमेस्टर के परीक्षा फार्म भरने के लिए यूनिवर्सिटी ने 17 दिसंबर से पोर्टल सक्रिय कर दिया है। इसी बीच शुक्रवार को नया आदेश जारी करते हुए यूनिवर्सिटी ने कहा कि ऐसे छात्र जिन्होंने परीक्षा शुल्क जमा नहीं किया है, उनके फार्म किसी भी स्थिति में सत्यापित नहीं किए जाएंगे।
विज्ञापन

सत्यापन से पहले यह सुनिश्चित कर लिया जाये कि छात्र-छात्रा परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए पूर्ण रूप से योग्य है या नहीं। यदि वह किसी भी स्थिति में अयोग्य है तो उसको रोका जाए। सत्यापित परीक्षा फार्म एनआर के साथ यूनिवर्सिटी के परीक्षा विभाग को भेजना आवश्यक है। परीक्षा फार्म की प्रिंटेड प्रति पर संबंधित छात्र-छात्रा के दिनांक सहित हस्ताक्षर, विभागाध्यक्ष, प्राचार्य के हस्ताक्षर (दिनांक सहित) के साथ ही परीक्षा फार्म यूनिवर्सिटी के परीक्षा विभाग में जमा किये जाये। प्रिंटेड परीक्षा फार्म के साथ मूल माईग्रेशन प्रमाण पत्र (यदि आवश्यक हो) तथा योग्यता संबंधी शैक्षिक अभिलेख आवश्यक रूप से संलग्न किये जाएं। ऐसे छात्र-छात्रा जिनकी अपार आइडी समर्थ पोर्टल पर दर्ज है, उनके ही प्रवेश पत्र जारी होंगे। इसलिए समस्त छात्र-छात्राओं से अपेक्षा की जाती है कि वह समर्थ पोर्टल पर छात्र लॉग इन के माध्यम से अपनी अपार आईडी दर्ज करना सुनिश्चित करें। परीक्षाएं जनवरी के पहले सप्ताह से आयोजित होनी प्रस्तावित हैं। इसलिए निर्धारित तिथियों के भीतर परीक्षा फार्म भरना एवं सत्यापित कराना सुनिश्चित करें। समर्थ पोर्टल से संबंधित किसी भी सहायता के लिए हेल्पलाईन नंबर 7579685826 अथवा ई मेल आईडी ccsusamarthexamccsuniversity.ac.in पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें