फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: दीपशिखा के सिर पर पांच जगह चोट, आरोपियों ने किए थे कई वार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन स्थित ओरा काइमेरा सोसायटी में फ्लैट का किराया मांगने पर मालकिन दीपशिखा की मौत सिर पर गंभीर चोट लगने से हुई थी। सिर पर पांच जगह चोट भी पहुंचाई गई। रिपोर्ट के अनुसार सिर पर कई वार किए जाने का अंदेशा जताया गया है। सिर में कूकर के ढक्कन से हुए प्रहार से दीपशिखा की नाक से खून निकला और माथे पर भी चोट के निशान मिले। सिर में चोट लगने और अधिक खून बहने से दीपशिखा की मौत हुई, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है।
विज्ञापन


डीसीपी धवल जायसवाल ने बताया कि पूछताछ में हत्यारोपी किरायेदार जय गुप्ता ने बताया कि उसकी एक किडनी खराब है, दूसरी भी 90 प्रतिशत तक खराब हो चुकी है। किडनी का उपचार कराने के चलते ट्रांसपोर्टर के यहां से उसने नौकरी भी छोड़ दी थी। ऐसे में वह पांच माह से किराया भी नहीं दे पा रहा था। फ्लैट मालकिन रोजाना उससे किराया मांगती थीं लेकिन उसके पास पैसे नहीं थे। जब फ्लैट मालकिन उसके यहां आईं तो पत्नी आकृति से उनकी झड़प हो गई। आकृति ने अपना दुपट्टा गले में डालकर जमीन पर गिरा दिया और फ्लैट मालकिन का गला दबाने लगी। इसी दौरान उसने प्रेशर कूकर का ढक्कन उठाकर चार से पांच बार सिर में एक स्थान पर ही प्रहार किए। खून बहने पर उसने मृत अवस्था में मालकिन को सूटकेस में बंद कर बैड में छिपा दिया। फिर एक परिचित ऑटो वाले को सोसायटी में बुलाया और सामान की पैकिंग कर भागने की फिराक में थे। इसी दौरान मकान मालिक की घरेलू सहायिका आ गई और फर्श पर खून के धब्बे देखकर उन्हें फ्लैट की कुंदी लगाकर बंद कर दिया। डीसीपी ने बताया कि मृतका के पति उमेश शर्मा की तहरीर पर हत्यारोपी दंपती को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें